मनसाही प्रखंड के बरी मोहनपुर गांव में बिती रात एक युवक 27 वर्षिय राजेश कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार पिता स्वर्गीय रतिनाथ मंडल बिती रात खाना पिना खाकर सोने चला गया लेकिन सुबह देर तक वह घर से बाहर नही निकला। जब वह घर से काफी देर तक बाहर नही निकला तो स्थानिय लेागो को शक हुआ , जब लेागो ने राजेश के घर में जाकर देखाा तो देखा कि राजेश फांसी के सहारे लटका हुआ है। आनन फानन में ग्रामिणो द्वारा तुंरत इसकी सुचना पुलिस को दी गइ। पुलिस भी सुचना पाकर तुंरत घटना स्थल पर पहुंची। उधर मिली जानकारी के अनुसार राजेश अकेला
अपने घर में रहता था, राजेश को पांच बहने भी हैं जो शादी करके अपने घर जा चुकी हैं लेकिन राजेश की अभी शादी नही हुइ है। पता नही अचानक बिती रात ऐसा क्या हुआ की राजेश ने अपने आप को फांस लगाकर आत्महत्या कर । फिलहाल पुलिस मामले की अनुंसधान में जुट गइ है।
अब पुलिस के जांच के बाद ही पता चल पायेगा की मामले की वास्तविकता क्या है।